किसान की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, आर्मी ज्वॉइन कर देश की सेवा करना चाहती हैं हरियाणा की काजल
रोहतक, 16 जून: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव निंदाणा में रहने वाली काजल ने 12वीं में टॉप किया है। काजल एक साधारण से परिवार से ताल्लुख रखती हैं और उनके पिता एक किसान हैं। काजल के इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। पूरे गांव में काजल की चर्चा हो रही है। बता दें, काजल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव ही रहने वाली हैं।

आर्मी ज्वॉइन कर देश की सेवा करना चाहती हैं काजल
किसान की बेटी काजल ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं, जो कि अपने आप में बड़ी सफलता है। उन्होंने इस सफलता के लिए अपने टीचर्स और परिवार के लोगों को श्रेय दिया है। काजल आगे चलकर आर्मी ज्वॉइन करना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं।

पिता करते हैं खेती, काजल ने 10वीं में भी प्रदेश में दूसरा स्थाना पाया था
काजल का जन्म एक बेहद साधारण से परिवार में हुआ था। कालज के पिता रावत नेहरा खेतीबाड़ी करते हैं। किसान परिवार में जन्मी कालज ने पूरी लगन और मेहनत करके पढ़ाई करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। काजल शुरूआत से ही पढ़ाई में होनहार थी, उसने 10वीं कक्षा में भी प्रदेश में दूसरे स्थान पाया था।

दिन में 18-18 घंटे की पढ़ाई
काजल ने मीडिया को बताया कि वह 12वीं की परीक्षा के लिए दिन में 18 घंटे तक पढ़ाई करती थी। जब भी पढ़ाई से मन भर जाता तो अपनी मां के साथ घर के काम में हाथ बंटाने लगती। रात के समय भी पढ़ाई करती थी। पिता रावत नेहरा ने बताया कि वह खुद सातवीं कक्षा तक पढ़े हैं। पिता की मौत होने के बाद उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। वहीं काजल की मां गुड्डी देवी आठवीं कक्षा तक पढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications