मोदी के मंत्री कर रहे थे ट्रेन में सफर, इसी ट्रेन में हो गई हथियारों की नोंक पर लूटपाट
Recommended Video

नई दिल्लीः किराए बढ़ाने को लेकर रेलवे कभी कोई कोताही नहीं बरतता, लेकिन बात जब सुविधा और सुरक्षा की आती है तो यात्री असहाय महसूस करते हैं। ऐसा की कुछ देखने को मिला जब दिल्ली-सरायरोहिल्ला बीकानेर एक्सप्रेस में हथियारों की नोंक पर 6 परिवारों को लूट लिया गया। इसी ट्रेन में केंद्रीय मंत्री भी सफर कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-सरायरोहिल्ला बीकानेर एक्सप्रेस में घटना को अंजाम दिया गया। कहा जा रहा है कि लूटपाट करने के बाद बदमाश ट्रेन की चेन खिंचकर फरार हो गए। इस ट्रेन में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेवाल भी सफर कर रहे थे।
कहा जा रहा है कि बदमाशों ने जींद स्टेशन से बठिंडा की ओर रवाना होते ही अंजाम दिया। ट्रेन जब बठिंडा पहुंची तो जीआरपी थाने में शिकायत की गई, लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई न होने के कारण यात्री भड़क गए।
घटना में शिकार हुए पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि एक्सप्रेस ट्रेन में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। पीड़ित ने कहा है कि हम मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications