कौन हैं वो दबंग जिन्होंने महिलाओं को जिंदा दफना दिया? रूह कंपा देने वाली वारदात में CM मोहन का सख्त एक्शन

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो महिलाओं पर मुरुम डालकर उन्हें जिंदा गाड़ने वाले मामले पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव संख्त एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि कोई भी आरोपी छोड़ नहीं जाएगा। कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।

Rewa case Attempt to bury alive

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटना संज्ञान में आई है। जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिले के थाना मनगंवा अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, 2 अन्य की तलाश जारी है। उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपीयों को छोड़ नहीं जाएगा। कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।

जानिए रूप कपड़ा देने वाली वारदात का पूरा मामला
रीवा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिलाओं से जमकर मारपीट की है। उन्होंने जेसीबी और हाइवा से महिलाओं के ऊपर मुरुम (लाल मिट्टी) डालकर हत्या करने का प्रयास किया है।

कौन है जिंदा गाड़ने वाले दबंग?
महिलाओं को जिंदा गाड़ने का प्रयास करने वाले कोई और नहीं बल्कि ससुर और भजीते ने की है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं‌। महिलाओं को जिंदा गाड़ने की घटना रीवा के हिनौता जोरौट गांव की है। कुछ दबंग लोगों ने निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करा रहे थे‌। जमीन पर मुरूम डाली जा रही थी। तभी दोनों पीड़ित महिलाओं ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। तभी डंपर चालक ने दोनों महिलाओं पर मुरूम डाल दी, जिससे दोनों जमीन में दब गई थी। जब महिलाओं को जमीन से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया, तो उनकी हालत खराब हो चुकी थी।

क्या बोले डीआईजी
रीवा की घटना पर डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने जानकारी दी है कि, पांडे परिवार में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। शिकायतकर्ता के ससुर खेत में रास्ता बना रहे थे। डंपर से मुरूम गिराये जा रहे थे। तभी दोनों महिलाएं उसमें दब गईं। तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और लोगों की पहचान के लिए फुटेज जुटाई जा रही है। डीआईजी ने मामले में आदिवासियों के साथ अत्याचार जैसी बातों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में दोनों पक्ष सवर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+