Rewa News: पत्नी की हत्या करके फौजी ने बुलाई पुलिस, गांव वाले रह गए दंग

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। मनगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठेरी में एक सेना के जवान ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद ही पुलिस को जानकारी देकर बुलाया है।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद करली है। आरोपी सुनील पटेल सेना में जवान है। जानिए आखिर सेना के जवान ने इतनी खौफनाक वारदात को क्या हुआ अंजाम दिया है।

soldier killed his wife

जानकारीमुताबिक पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी मायके चली गई थी। रविवार की दोपहर को मां अपनी बेटी को लेने कठेरी स्थित ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पटेल पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन में लगी। जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी और उसकी दर्दनाक मौतहो गई।

बताया जा रहा है कि 8 जुलाई को प्रिया पटेल अपने मायके चली गई थी। 11 जुलाई को सुनील पटेल छुट्टियों में घर आया था। 14 जुलाई को बेटी का बर्थडे था। इसलिए सुनील उसे ननिहाल से अपने घर ले आया। लेकिन उसने जब बेटी को वापस ननिहाल नहीं भेजा तो 21 जुलाई की दोपहर प्रिया बेटी को लेने कठेरी स्थित घर पहुंची। इसी बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार से पांच वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने खुद के हत्या की जानकारीदी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी को वारदात स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+