MP News: रीवा के सुंदरजा आम और मुरैना की गजक को मिला GI Tag,अब देश-दुनिया में बढ़ेगी पहचान

Sundarja Mango and Gajak GI Tag: सीएम शिवराज सिंह ने भी रीवा-मुरैना के भाई बहनों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मंत्री गोयल का आभार माना है।

Sundarja Mango and Gajak GI Tag

Sundarja Mango and Gajak GI Tag: मध्य प्रदेश के आमों के राजा रीवा के सुंदरजा आम (Sundarja Mango) को और पिछले 100 वर्ष से लोगों की जुबां पर चढ़ी मुरैना की गजक (Gajak) को जीआइ (Geographical Indicator) टैग मिल गया है। बीते कुछ सालों से किए जा रहे प्रयास रंग लाए हैं। 26 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुंदरजा आम, गजक और छत्तीसगढ़ के धमतरी के नागरी दूबराज चावल को जीआई टैग (GI tag) मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी रीवा, मुरैना के भाई-बहनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और मंत्री गोयल का आभार माना है। यहां बता दें कि रीवा जिले के गोविंदगढ़ इलाके में होने वाला सुंदरजा आम अपनी खासियतों के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। अब इसे पुख्ता पहचान मिल गई है।

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प के अनुसार सुंदरजा गोविंदगढ़ के बगीचों से निकलकर विदेश में भी महक बिखेर रहा है। आम की विशेष सुगंध और मिठास का कोई तोड़ नहीं। यह बिना रेशे वाला और कम शर्करा वाला आम है। इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। यह एक जिला एक उत्पाद में शामिल है।

Sundarja Mango and Gajak GI Tag

कुठुलिया फल व कृषि अनुसंधान केंद्र में सुंदरजा की प्रजाति-2 विकसित की गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अखिलेश कुमार के अनुसार सुंदरजा-2 की भंडारण गुणवत्ता उत्कृष्ट है। सामान्य तापमान पर 10 से 12 दिन एवं फ्रीजिंग में 28/30 दिन तक भंडारण क्षमता रहती है। इससे निर्यात में दिक्कत नहीं होती।

विदेशी भी मुरीद: हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान पर लगे फूड फेस्टिवल में मुरैना की गजक को इटली, दुबई, ब्रिटेन से आए डेलीगेट्स ने काफी पसंद किया। गजक निर्यात पर भी मंथन किया गया था। आगामी समय में दुबई के फेस्टिवल में भी गजक की ब्रॉडिंग की जाएगी।

Sundarja Mango and Gajak GI Tag

क्या है जीआइ टैग: क्षेत्रीय विशेष उत्पाद की ख्याति को प्रमाणित करने एवं उत्पाद को पहचान दिलाने एक प्रोसेस होती है, जिसे जियोग्राफिकल इंडीकेटर कहते हैं। हिंदी में इसे भौगोलिक संकेतक टैग से जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+