Rewa News: पुलिस थाने में छलका रहे थे जाम, शराब की बोतल के साथ वायरल हो गया वीडियो, दो सस्पेंड
Rewa News: रीवा जिले के दो पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाने में ही शराब की बोतल खोल दी और जाम छलकाने लगे। दोनों ने शराब के नशे में खुद का वीडियो बनाया था जो अब वायरल हो रहा है।
इस मामले में रीवा एसपी ने दोनों प्रधान आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के अनुसार शराब पार्टी का यह वीडियो एक हफ्ते पहले का है, जो शुक्रवार रात से वायरल हो रहा है।

जानकारी मुताबिक प्रधान आरक्षक उमेश मिश्रा और सुनील सिंह सेंगर ने रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाने के अंदर बैठकर शराब पार्टी की थी। दोनों ने शराब के नशे में वीडियो रिकॉर्ड किया और वीडियो बनाने के बाद दोनों प्रधान आरक्षक ने परिचित पुलिसकर्मियों को यह वीडियो भेजा था। इसके बाद से ही यह शहर में वायरल होना शुरू हो गया था।
वीडियो सामने आने के बाद एसपी विवेक सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान आरक्षक उमेश मिश्रा और सुनील सिंह सेंगर को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस ने वीडियो की जांच करवाई, जिसमें पाया गया कि इस वीडियो की वजह से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। शराब पीने के दौरान दोनों ही प्रधान आरक्षक वर्दी पहने हुए थे।
रीवा एसपी विवेक सिंह ने इस पूरे मामले पर बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन बहुत जरूरी है। वर्दी में इस प्रकार के कृत्य करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए दोनों पर कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
थाने के अंदर दोनों पुलिसकर्मियों वीडियो में झूमते हुए दिख रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे से शराब पीने का बोल रहे है। इसी दौरान एक पुलिस वाला नशे की हालत में वीडियो बनाता रहा। यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications