MP: रीवा से प्रदेश की सूची में 10वीं के 6 और 12वीं के 4 छात्रों समेत शान्वी का मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान

MP Board 10th 12th result 2023: एमपी बोर्ड में कक्षा 12वीं की स्टेट टॉप लिस्ट में रीवा के 4 छात्रों ने स्थान बनाया है। वहीं 10वीं के 6 छात्रों ने प्रदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया है।

mp board result 2023 10th 12th rewa

MP Board 10th 12th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का 10वी और 12वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। प्रदेश की मेरिट सूची में रीवा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है।

जिसमें दसवीं के 6 छात्र और 12वीं से चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी हैं। इसी तहर कक्षा 12वीं के कॉमर्स सब्जेक्ट में शान्वी सिंह राठौर ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर आई है। हालांकि रीवा जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना काफी खराब रहा है।

कक्षा 10वीं के मेरिट लिस्ट छात्र लिस्ट: दिव्यांग द्विवेदी पुत्र कमलेश प्रसाद द्विवेदी, सेंट मैरी चाकघाट रीवा 6वां स्थान। विराट त्रिपाठी पुत्र उपेंद्र त्रिपाठी, नंदन किड्स उमावि अनंतपुर रीवा 6वां स्थान। अंशिका सिंह, पुत्र अभिमन्यू सिंह, अमित पब्लिक उमावि, मऊगंज, रीवा 6वां स्थान।गौरी तिवारी पुत्र राघवेन्द्र तिवारी, जैन पब्लिक स्कूल मऊगंज रीवा 8वां स्थान। ऋचा मिश्रा पुत्र सुधाकर मिश्रा, सरस्वती हा से स्कूल जेल रोड रीवा 9वां स्थान। निखिल पटेल पुत्र अमृत लाल पटेल, मार्तंड एक से उत्कृष्ठ रीवा 9वां स्थान।

कक्षा 12वीं के छात्रों की मेरिट लिस्ट: शान्वी सिंह राठौर पुत्री मोहन, उमादत्त स्मृति उमावि देखा रीवा वाणिज्य सब्जेक्ट में 2वां स्थान। गौरव त्रिपाठी पुत्र नारायण दत्त त्रिपाठी, उर्मिला आदर्श विद्या मंदिर बाणसागर रीवा जीव विज्ञान संकाय में 7वां स्थान। नम्रता तिवारी पुत्री संजय तिवारी, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बोदाबाग रीवा कला संकाय में 8वां स्थान। दिव्यांशी सिंह पुत्री बालेन्द्र सिंह, माडल उमावि सिविल लाइन रीवा जीव विज्ञान संकाय में 10वां स्थान।

रीवा की शान्वी मेरिट में आने का बताया राज: रीवा शहर के उमादत्त स्मृति हाई सेकेंडरी स्कूल मैं कक्षा 12वीं में कॉमर्स सब्जेक्ट की पढ़ाई कर रही शान्वी सिंह राठौर ने गुरुवार को जारी हुई कक्षा 12 के रिजल्ट प्रदेश की टाप टेन की सूची में दूसरा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने 500 में 481 अंक हासिल किए। परिणाम जारी होने के बाद जहां विद्यालय परिवार ने शान्वी सिंह राठौर को विद्यालय में न केवल मुंह मीठा कराया बल्कि टीचर के द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।

बातचीत करते हुए शान्वी सिंह राठौर ने जानकारी दी कि आज उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है। इसके पीछे उनकी माता नीलम सिंह राठौर मोहन सिंह राठौर और विद्यालय में उन्हें शिक्षा देने वाले शिक्षक का योगदान है। दरअसल वे अपनी पढ़ाई के कारण घर और परिवार में होने वाले शादी बारात और यहां तक कि मार्केट जाने तक से परहेज किया तब जाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+