Mayank Borewell Rescue Update : 24 घंटे बाद मयंक के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, उम्मीदें जीवित... मुश्किलें बरकर
Mayank Borewell Rescue Update: मध्य प्रदेश के रीवा में गहरे बोरवेल (Rewa Mayank borewell rescue live news update) में गिरने के 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। 5:00 बजे तक 6 वर्षीय मयंक आदिवासी को बाहर नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मयंक को आज निकाल लिया जाएगा।
रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल आठ जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया। बोरवेल के पैरलल 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी निकल आया।

कलेक्टर प्रतिभा पाल के जानकारी अनुसार बच्चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है, अब तक 50 फीट खुदाई की जा चुकी है। कैमरे और एलईडी के माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई जा रही है, ताकि बच्चे तक आसानी से पहुंचा जा सके।
घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। 6 वर्षीय मयंक पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, हमने रेस्क्यू टीम लगाई हुई है, लेकिन बारिश से मिट्टी गीली होने के कारण काफी समस्याएं आ रही हैं। बच्चे को बचाने के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी वो सब करेंगे।
हमारे विधायक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर हैं। कलेक्टर और एसपी से मेरी बात हुई है। रेस्क्यू टीम लगी हुई है, संभावना है कि हम सब मिलकर सफल हों।

डॉक्टर यादव ने कहा कि मैंने प्रशासन को पहले भी निर्देश दिए हैं, पुनः निर्देश दे रहा हूं कि किसी भी क्षेत्र में अगर खुले हुए बोरवेल हों तो उनको तुरंत बंद कराए। खासकर ऐसे सूखे बोरवेल जिनमें पानी नहीं आता है। इससे जिंदगी का बहुत बड़ा नुकसान होता है। इससे बचना चाहिए। हम प्रयास करेंगे कि आने वाले समय में ऐसी घटना न हो।












Click it and Unblock the Notifications