Rewa: डिवाइडर से भिड़ी स्कूटी दो ठेकेदारों की मौत, मॉडल रोड के ठेकेदार की गलती से बुझा 2 परिवारों का चिराग

Rewa News: चोरहटा पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल भेजवाया है। वहां इमरजेंसी यूनिट में 30 मिनट तक चले इलाज के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया है।

2 contractors died in rewa road accident

Rewa News: रीवा जिले में दो ठेकेदारों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सड़क पर पड़ी मॉडल रोड के निर्माण कार्य की सामग्री की वजह से स्कूटी सवार फिसल गया और दो ठेकेदारों की मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात करीब 11 बजे का है। चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

चोरहटा पुलिस के मुताबिक मॉडल रोड में पूर्वा नहर के पास सोमवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास चाचा-भतीजे अपने ठेकेदारी का काम करके रोजाना की तरह गांव जा रहे थे। उनको एक कार्यक्रम के आयोजन में भी शामिल होना था। लेकिन नहर के पास नवनिर्मित डिवाइडर से भिड़ गए।

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़े। जिन्होंने तुरंत डायल 100 सहित चोरहटा पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची चोरहटा पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से संजय गांधी अस्पताल भेजवाया है। वहां इमरजेंसी यूनिट में 30 मिनट तक चले उपचार के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया है। रात में परिजनों को जानकारी देकर लाश को मर्चुरी में शिफ्ट करा दिया गया था।

एसजीएमएच चौकी पुलिस ने जानकारी दी आशीष पटेल पुत्र भैयालाल पटेल 37 वर्ष और भतीजा संजय पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल 35 वर्ष दोनों निवासी पगरा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के रहने निवासी थे। दोनों रीवा शहर में ठेकेदारी काम करते थे। सोमवार की रात सड़क हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया है। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराते हुए लाश परिजनों को सौंप दी गई है। चोरहटा पुलिस ने मर्ग कायम कर एक्सीडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि एक दशक से रतहरा से चोरहटा के बीच मॉडल रोड का काम चल रहा है। कभी सीवर लाइन तो कभी पाइप लाइन, कभी पुरानी सड़क तो कभी उखाड़ कर नई। मतलब 10 वर्षों से कार्य ही चल रहा है। हालांकि अब डिवाइडर का काम अंतिम चरण में है। मृतक के परिजनों का कहना है कि नवनिर्मित डिवाइडर मुख्य मार्ग में पड़े रहते है। यही डिवाइर मौत का कारण बने हैं।

Recommended Video

      मुकुंदपुर की पहली सफेद बाघिन विंध्या की हुई मौत- देखिए खबर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+