Ladli Bahna Yojna के लिए MP में जबरदस्त उत्साह, रीवा में तीन लाख से अधिक पंजीयन, आप ऐसे करें आवेदन

Ladli Bahna Yojna: रीवा जिले में लाडली बहना योजना के 3 लाख से ज्यादा आवेदन पत्र ऑनलाइन हो चुके है। योजना को लेकर सिरमौर जनपद क्षेत्र की महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

Ladli Bahna Yojna

Ladli Bahna Yojna: लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रीवा जिले में तीन लाख से ज्यादा की संख्या में ऑनलाइन फार्म भरे जा चुके हैं। रीवा जिले के सिरमौर जनपद क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरे गए है। हर दिन आवेदन करने वाली महिलाओं में उछाल देखा जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का फार्म भरना चाहते हैं। कैसे भरे, इसके साथ ही यह भी जानें कि इस योजना से क्या फायदा होगा।

Ladli Behna Yojana

रीवा नगर महिलाएं भी लाडली बहना योजना का लाभ लेने में पीछे नहीं हैं। रीवा नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए कैंपों के माध्यम से 23561 महिलाओं ऑनलाइन आवेदन भरे हैं। 12 नगर पंचायतों के अलग-अलग क्षेत्र में आवेदन पत्र भरने के कैंप लगाए गए हैं। यानी आप आसानी से इन कैंप में जाकर फार्म भर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि ऑनलाइन फाॅर्म आप खुद ही भर लें। रीवा में किस क्षेत्र से अब तक कितने फाॅर्म भरे गए। इस बारे में रीवा जनसंपर्क विभाग ने इस तरह आंकड़े बताए।

रीवा जिले में अब तक तीन लाख 13 हजार 553

रीवा जनपद - 33,747
सिरमौर - 34,818
मऊगंज - 33,609
नईगढ़ी - 23,273
रायपुर कर्चुलियान - 31,935
त्योंथर - 28,814
गंगेव - 28,074
हनुमना - 32,303
जवा - 28,670

रीवा के भीतर के आंकड़े देखें तो नगर परिषद: डभौरा में 2640
गोविंदगढ़ में 1807
गुढ़ में 2180
बैकुण्ठपुर में 1343
चाकघाट में 1561

इसी तरह: नईगढ़ी 1615,
सेमरिया में 1970,
सिरमौर में 1608
नगर परिषद हनुमना 2333
नगर परिषद मनगवां 2063।मऊगंज 3126
नगर परिषद त्योंथर में 2503

बताते चलें कि लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की महिलाओं को एक हजार प्रतिमाह देने वाली है। यह राशि योजना की शर्तों को पूरा करने वाली पात्र हितग्राहियों को दी जाएगी‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+