Rewa: जन आशीर्वाद यात्रा में भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा- जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा

Rewa BJP News: बीजेपी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मऊगंज विधानसभा के हनुमना पहुंची। यहां मशहूर अभिनेता व गोरखपुर से पार्टी सांसद रवि किशन रोड शो में शामिल हुए और आगामी चुनावों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। बता दे भाजपा सरकार द्वारा मऊगंज को जिला बनाया गया है, इसकी खुशी में भी हजारों लोग सड़कों पर जन आशीर्वाद यात्रा में को देखने पहुंचे।

एक्टर रवि किशन ने अपने चिर परिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कांग्रेस पार्टी की स्थिति बताते हुए कहा-जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा। यानी कांग्रेस पार्टी देश भर में दुरावस्था की शिकार है, लेकिन उसके नेताओं का अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है। रोड शो में सांसद जनार्दन मिश्रा, गणेश सिंह, मंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल आदि उपस्थित रहे।

Jan Ashirwad Yatra, Bhojpuri actor Ravi Kishan said Zindagi jhand ba, Congress ko ghamand ba

भाजपा गरीबों की पार्टी, सनातन की रक्षक पार्टी

जन आशीर्वाद यात्रा के हनुमना पहुंचने पर भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक वाहन शामिल थे। रोड शो के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ जनता की कतार लगी रही। लाड़ली बहनों ने अपने चहेते नेताओं को देख पुष्पवर्षा की, तो वहीं युवाओं ने BJP और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। रोड शो में शामिल ख्यात अभिनेता व गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन भी शामिल हुए। उन्होंने रथ से ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले मऊगंज जिले की माटी और आप सभी लाड़ली बहनों, भांजे- भांजियों और जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है, हर जाति, हर धर्म की पार्टी है और सनातन धर्म की रक्षक पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने 65 साल तक देश को लूटा है और अब आगे भी लूटना चाहते हैं। मद्रास का एक नेता जो मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा है, सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी न समाप्त होने वाला धर्म है। उन्होंने अपना मशहूर डायलाग बोला और कहा कि जली को राख कहते हैं, बुझी को खाक कहते हैं और उस राख से जो निकले उन्हें मोदी और शिवराज कहते हैं।

Jan Ashirwad Yatra, Bhojpuri actor Ravi Kishan said Zindagi jhand ba, Congress ko ghamand ba

शिव की नगरी देवतालाब से रवाना हुई यात्रा, हर गांव में हुआ स्वागत

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा अपने पांचवें दिन शुक्रवार को देवतालाब से रवाना हुई। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई। देवतालाब विधानसभा के पहाड़ी में भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनमानस के साथ लाड़ली बहनों ने कलश हाथ में लेकर और फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनिल पटेल, सुरेन्द्र सिंह चंदेल यात्रा संयोजक, सुनील सोहगौरा सह संयोजक आदि शामिल हुए।

Jan Ashirwad Yatra, Bhojpuri actor Ravi Kishan said Zindagi jhand ba, Congress ko ghamand ba

जब से भाजपा आई, हो रहे हैं जनहित के कामः राजेंद्र शुक्ला

प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने पटेहरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, लगातार जनहित और विकास के काम हो रहे हैं। बाणसागर परियोजना का पानी नहरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाने का कार्य किया गया है। सड़कें पहले कैसे थीं आप सभी जानते हैं। पटेहरा से रीवा जाने में चार घंटे लगते थे, लेकिन आज एक घंटे में पहुंच जाते हैं। गांव-गांव की सड़कें सुधर चुकी हैं जिससे आपको आवागमन में सुविधा हो रही है और समय के साथ पैसे भी बचते हैं।

भाजपा सरकार ने पूरी की बहुप्रतीक्षित मांगः प्रदीप पटेल

मऊगंज की सभा में स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि मऊगंज की जिला बनाने की बहु प्रतीक्षित मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की सरकार ने पूरा कर दिया है। अब मऊगंज के विकास को हमको और आगे तक ले जाना है। अभी तो शुरुआत हुई है अभी बहुत कुछ करना बाकी है। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। हमारा प्रयास होगा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार यहीं उपलब्ध हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+