Rewa News: स्टेटस दिखाने के लिए मंदिर परिसर में तलवार से काटा केक, अब रिटर्न गिफ्ट देने के लिए ढूंढ रही पुलिस
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर से तलवार से केक काटने का मामला सामने आया है।, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
दरअसल ये पूरा मामला साई मंदिर के पार्किंग स्थल का बताया जा रहा है। जहां बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में युवक जश्न मना रहे हैं। उन्हें प्रसाशन का कोई खौफ नहीं है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यही जन्मदिन उनके लिए जेल कांड का कारण बनता नजर आ रहा है।
Recommended Video
बता दें की लोकसभा चुनाव के चलते जिले भर में आचार संहिता लागू है। हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसके बाबजूद भी लोग अपनी हरकतो से बाज नही आ रहे हैं।
जानकारी मुताबिक दो दीन पूर्व अरविंद नामदेव के फेसबुक अकाउंट पर एक विडियो अपलोड किया गया था। साई मन्दिर के समीप वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े होकर कुछ यूवक अपने दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे।
इसी दौरान एक युवक ने बर्थडे बॉय को एक तलवार निकाल कर दी जिसके बाद बर्थडे बॉय ने तलवार से केक काट रहा है। इसका विडियो एक साथी ने अपनें मोबाइल कैमरे से कैद कर उसे फेसबुक में अपलोड कर दिया। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा की तलवार से केक काटने का एक विडियो वायरल हुआ है। इस तरह का कृत्य करने वालों को जल्द ही चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के जरिए सभी लोगो से अपील भीं की है की कोइ भी व्यक्ती इस तरह की गतिविधि में न रहे अन्यथा इसके चलते उन्हे जेल भी जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications