Rajendra Shukla: कौन हैं राजेंद्र शुक्ला? मध्य प्रदेश में भी BJP ने क्यों चला डिप्टी सीएम बनाने का दांव, जानिए
Rajendra Shukla Biography: मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। दिग्गज ओबीसी नेता डॉक्टर मोहन यादव नई सरकार में मुख्यमंत्री होंगे तो वहीं दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे जिसमें एक चौंकाने वाला नाम है- राजेंद्र शुक्ला।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक राजेंद्र शुक्ला का नाम अधिक चर्चित नहीं था। लेकिन अब डिप्टी सीएम के लिए उनका नाम सामने आने के बाद लोगों की दिलचस्पी ये जानने में अधिक जाग गई है कि राजेंद्र शुक्ला कौन हैं और इन्हें सरकार में नंबर दो का ओहदा देकर पार्टी क्या पाना चाहती है?

कौन हैं राजेंद्र शुक्ला
राजेंद्र शुक्ला का जन्म 1964 को रीवा में हुआ था। नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ब्राह्मण समाज से आते हैं। उनकी ब्राह्मण मतदाताओं पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से है। राजेंद्र शुक्ला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से हो गई थी, वर्ष 1986 में उन्होंने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे।
वर्ष 1998 में नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उनकी हार का अंतर बहुत कम था। साल 2003 में रीवा सीट से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने राजेंद्र शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज हराकर पहली मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचे।
शानदार राजनीतिक समझ और मजबूत प्रशासनिक पकड़ के कारण राजेंद्र शुक्ला को एमपी सरकार में 4 बार मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मंत्रालयों में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से लगातार 5 बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 21,339 वोटो के अंतर से हराया।
विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत में राजेंद्र शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के साथ 2 डिप्टी सीएम बनाने का एलान किया है। राजेंद्र शुक्ला भी उन 2 डिप्टी सीएम में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications