Rewa News: नर्सिंग कॉलेज घोटाले के खिलाफ CBI की रेड, श्याम शाह और संजय गांधी अस्पताल में जांच करने पहुंची टीम

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा मेडिकल कॉलेज में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को अचानक से दबिस दे दी। रीवा पहुंची सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने मेडीकल कॉलेज में जरूरी दस्तावेज खंगाले इसके बाद टीम संजयगांधी अस्पताल के ओपीडी पहुंची‌। सीबीआई टीम के पहुंचते ही जिले में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी अनुसार साल 2020 में हुए बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले जुडे मामले कों लेकर शिकायतकर्ता के हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी जिसके संबंध में जांच करने सीबीआई की टीम ने रीवा में दस्तक दी है।

CBI Shyam Shah Medical College Rewa

लगभग 3 वर्ष पहले ग्वालियर में हुइ शिकायत के बाद मध्य प्रदेश में एक बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज का एक बड़ा घोटाला सामने आया था। इस घोटाले से तकरीबन एक लाख छात्र छात्राओं का भविष्य अभी भी अंधकार में है।

बताया जा रहा है कोरोना काल के समय अधिकारियों की मिलीभगत से मध्य प्रदेश में नियमों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को भी मान्यता दे दी गई थी। इन कॉलेजों के पास न तो पर्याप्त मात्रा में जमीन थी और न ही अस्पताल। इसके अलावा भी कई गड़बड़ियां मिली थीं।याचिकाकर्ता के शिकायत के आधार पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

सीबीआई ने कोर्ट से नर्सिंग कॉलेजों की जांच के लिए 3 महीने का समय मांगा है। ऐसे में जांच पूरी होने तक न तो बच्चों की परीक्षाएं आयोजित होंगी और न ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित किया जा सकेंगे। और न ही नए सत्र के लिऐ प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी जिसके लिए छात्र छात्राओं को नए एडमिशन के लिए नए साल का इंतजार करना होग‌।

जानकारी अनुसार हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता की शिकायत पर सुनवाई के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियो की परिक्षा रिजल्ट जारी करने के अलावा प्रवेश के लिऐ पोर्टल खोलने की मांग को खारिज कर दिया है। अबतक नर्सिंग कॉलेज घोटाले के मामले में 80 से भी ज्यादा कॉलेजों में गड़बड़ियां पाई गई है।

मामले पर संजयगांधी अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया की 5 सदस्यीय केन्द्रीय जांच दल पहुंची है टीम के द्वारा उच्च न्यालाय के परिपालन पर टीम जांच कर रही है प्रदेश के सभी नर्सिंग महाविद्यालय से संबंधित जांच में हमारे यहां जो भी नर्सिंग कॉलेज है उनकी जांच भी टीम के द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+