Rewa News: देवी के पास जाने वाले बाबा ने ली समाधि, पुलिस प्रशासन ने तुरंत, 5 फीट गहरे गड्ढे से निकलाया बाहर
Rewa News: मध्य प्रदेश में एक तरफ गर्मी के मौसम में तापमान लगातार अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी से इधर एक बाबा समाधि को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल, रीवा जिले में एक बाबा ने जीवित समाधि लेने के लिए 5 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था, लेकिन प्रशासन उसे जीवित समाधि लेने से रोक दिया।
रीवा में एक बाबा के जीवित समाधि लेने का मामला सामने आया है। बाबा ने जमीन के अंदर पांच फीट गहरे गड्ढे में समाधि लेने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, यह बाबा इससे पहले भी दो बार समाधि लेने का प्रयास कर चुका था, जिसे दोनों बार पुलिस ने रोक दिया था।

खुद को देवी भक्त बताने वाले 53 वर्षीय बाबा ने मंगलवार को कुछ घंटों तक समाधि लेने में सफल रहा। लेकिन स्थानीय रहवासियों के द्वारा इस बात की सूचना जवान पुलिस को दी गई, और उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाबा को बाहर निकाल लिया।
जीवित समाधि लेने के बार-बार प्रयासों के लिए प्रसिद्ध बाबा का नाम राजेंद्र प्रसाद केवट है, जिनके पिता का नाम राम अवतार केवट है। राजेंद्र केवट की पत्नी छोटी देवी केवट ने बताया कि उनके पति किसी की सलाह नहीं मानते हैं और बार-बार अपनी इच्छानुसार समाधि लेने की जिद करते हैं। उन्हें लगता है कि देवी उन्हें अपने पास बुला रही हैं। छोटी देवी ने उन्हें बताया कि वे अपने धर्म-कर्म कर सकते हैं, लेकिन समाधि न लें। इसके अलावा, उन्होंने उन्हें यह भी सलाह दी कि वे अपनी खुदाई भी ना करें, जो कि उन्होंने अपने हाथों से की है।
एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि राजेंद्र केवट पनसाती गांव के निवासी हैं। जवा थाना पुलिस ने पहले भी उन्हें इस कदम से रोका था। पुलिस अभी भी उनकी मानसिक स्थिति का अवलोकन कर रही है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। राजेंद्र केवट ने बताया कि वह मां सरस्वती के भक्त हैं और उनकी प्रेरणा से यह काम करना चाहते हैं। अगर उनकी मानसिक स्थिति सही होने के बावजूद भी वे ऐसे काम करते रहते हैं, तो यह आत्महत्या के प्रयास की श्रेणी में आता है। इस पर 306 का मामला भी पंजीबद्ध किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications