आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली गंगा प्रसाद की RIMS में इलाज के दौरान मौत

दुमका में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले नक्सली गंगा प्रसाद की रिम्स (RIMS) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रांची, 19 सितंबर। दुमका में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले नक्सली गंगा प्रसाद की रिम्स (RIMS) में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंगा प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा, इसके बाद उनके शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। गंगा प्रसाद की मौत की खबर उनके परिवार वालों को दे दी गई है। गंगा 17 अगस्त से रिम्स में भर्ती थे।

Naxalite

सरेंडर करने के कुछ दिनों बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके शरीर में खून की कमी थी और उनके शरीर में खून नहीं बन रहा था। दुमका जेल प्रशासन को भी प्रसाद की मौत की खबर दे दी गई है। प्रसाद ने 4 अगस्त को ही दुमका पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण की नीति के तहत प्रसाद के परिवार को एक लाख रुपए दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, नक्सल इलाके में 14 लैंड माइंस को किया निरस्त

गंगा प्रसाद दुमका के काठीकुंड का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक गंगा प्रसाद 2014 से 2021 तक माओवादियों के दस्ते में रहा, इस दौरान उसने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। समर्पण के बाद वह 9 दिन जेल में रहा उसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उसे रांची रेफर किया गया था, जहां जांच में वह एचआईवी पॉजिटिव भी पाया गया था। प्रसाद के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। राइफल के साथ आत्मसमर्पण करने के कारण उसके परिवार को 15,000 रुपए अलग से दिये गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+