झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, नक्सल इलाके में 14 लैंड माइंस को किया निरस्त
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, नक्सल इलाके में 14 लैंड माइंस को किया निरस्त
जमशेदपुर, 08 अगस्त: झारखंड के जमशेदपुर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर बोदाम थाना क्षेत्र के दलमा पर्वत पर क्सलियों ने लैंड माइंस लगा रखी थी। इसकी सूचना मिलने पर दलमा पर्वत पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई 14 लैंड माइंस को निरस्त किया गया है। झारखंड पुलिस के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। लैंड माइंस को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने बड़ी ही सावधानी से डिफूज किया है।

जमशेदपुर के एसएसपी एम तमिल वनन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, '' हमें सूचना मिली थी कि बोदाम थाना क्षेत्र के दलमा पर्वत पर नक्सलियों ने लैंड माइंस लगाई है। हमें ये नहीं पता था कि कितने लैंड माइंस लगाई गई है। लेकिन हमें सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और हमें 14 लैंड माइंस मिले। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने उन 14 लैंड माइंस को निरस्त किया।
एसएसपी एम तमिल वनन ने आगे कहा, ये झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। हम अभी भी इलाके की तलाशी कर रहे हैं और यहां के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"












Click it and Unblock the Notifications