झारखंड: सबसे बड़े अस्‍पताल में महिला मरीज को डांटा और जमीन पर परोस दिया खाना

रांची। अस्पतालों में खराब सुविधाओं की बहस के बीच एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारखंड की राजधानी रांंची के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल रिम्‍स में मरीज को जमीन पर खाना परोसा गया। ऐसा इसलिए किया गया क्‍योंकि उसके पास खुद की थााली नहीं थी।

झारखंड: सबसे बड़े अस्‍पताल में महिला मरीज को डांटा और जमीन पर परोस दिया खाना

पहले डांटा और फिर फर्श साफ कराई

स्‍थानीय अखबारों में छपी खबर के मुताबिक, रिम्‍स के ऑर्थो वॉर्ड में पलमति देवी भर्ती हैं। उन्‍होंने जब स्‍टाफ से खाने की मांग की तो पहले तो उन्‍हें बुरी तरह डांटा गया। जब उन्‍होंने खुद का बर्तन नहीं होने की बात कही तो उनसे फर्श साफ कराकर उसी पर खाना परोस दिया गया।

300 करोड़ होते हैं खर्च

यह हालात तब हैं जबकि इस अस्‍पताल पर हर साल 300 करोड़ रुपए खर्च होते हैं ताकि व्‍यवस्‍थाआें को दुरुस्‍त किया जाए। रिम्‍स का जायजा लेेने झारखंड की राज्‍यपाल दो दिनों पहले वहां गई थीं।

अस्‍पताल ने निदेशक बीएल शेरवाल ने एक टीवी चैनल को बताया कि ऐसा रोज नहीं हाेता है। जिसने खाना फर्श पर परोसा है, उसके खिलाफ उन्‍होंंने कार्रवाई की बात भी कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+