'मोहब्बत' ने ले ली 12 साल के बच्चे की जान
रांची। रांची के 12 साल के विनय की जान इसलिए चली गई क्योंकि वह अपनी ही टीचर की 11 साल की बेटी से प्यार करता था। सातवीं में पढ़ने वाले विनय को उसके स्कूल की शिक्षिका ने अपने बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की शिक्षिका नाज़िया हुसैन की 11 साल की बेटी और मृत छात्र विनय के बीच प्रेम प्रसंग था।

जब ये बात उसके भाई और घर वालों को पता चली तो किसी भी बर्दाश्त नहीं हो सका। विनय को सबक सिखाने के लिए टीचर के 16 साल के बेटे ने विनय को अपने घर बुलाकर धोखे से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घर के बाकी लोगों ने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया।
वहीं मृत विनय के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच झारखंड हाईकोर्ट ने इस संबंधित एक पीआईएल की सुनवाई करते हुए डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस ने शिक्षिका, उनके पति, 16 साल के उनके बेटे और 11 साल की बेटी को गिरफ्तार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications