रांचीः तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, एसपी खुद कर रहे हैं मामले की जांच
रांची। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से बीते 13 मई को बदमाशों ने चेन छिनने की वारदात को अंजाम दिया है।वहीं इस मामले की जांच रांची के नये ग्रामीण एसपी नौशाद आलम खुद कर रहे हैं। उन्होंने बीते रविवार को घर जाकर दीपिका की मां से घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं एसपी नौशाद आलम ने अपराधियों की पहचान बताने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, रातू चट्टी निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का शनिवार (13 जून, 2020) को जन्मदिन था। उसकी तैयारी को लेकर उनके पिता शिवनारायण प्रजापति और माता गीता देवी रांची गये हुए थे। रांची से करीब 2.30 बजे दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सोडा फाउंटेन तिलता के समीप पीछे से एक बाइक ने ओवरटेक कर मां के गले से चेन झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी सहमे हुए बिना पुलिस को सूचित किये घर चले गये।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां गीता देवी से बदमाशों ने सोने की चेन की छिन ली। रांची के सोडा फाउंटेन तिलता के पास पीछे से एक बाइक ने ओवरटेक किया और बाइक पर पीछे बैठा अज्ञात अपराधी ने झपटा मारकर गले से सोना की चेन लेकर फरार हो गया। चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि तीरदांज दीपिका कुमारी की शादी 30 जून को होनी है। इसलिए परिवारवाले शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले विवाह स्थल के रूप में रांची के खुखरी गेस्ट हाउस को बुक किया गया था, लेकिन पुलिस मुख्यालय ने 10 जून को इसका एलॉटमेंट रद्द कर दिया। दीपिका की शादी दोस्त अतनु दास से होने वाली है। दोनों की मंगनी दिसंबर, 2018 में हुई थी। इस शादी का लंबे समय से लोगों को इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications