झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पूरे राज्य में लगाया लॉकडाउन
रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन लोगों के इकट्ठे होने की अनुमति नहीं होगी।
Recommended Video

बता दें कि बीते सोमवार को 4290 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा रांची के 1404 नए संक्रमित हैं। वहीं पिछले 24 घंटे यानी कि बीते सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में रांची के 14, धनबाद के 3, कोडरमा के 3, लोहरदगा के 3 और पूर्वी सिंहभूम के 10 कोरोना संक्रमित थे।
राज्य की चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि प्रतिदिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या हर दिन की तरह कम रही। अब पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,010 हो गई है। झारखंड में अब तक 1,62,945 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 1,33,479 ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications