रांची न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

झारखंड: BJP में शामिल हुए झाविमो के 4 विधायक, कांग्रेस की मुश्क‍िलें बढ़ीं

Google Oneindia News

JVM CONGRESS
रांची। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति कांग्रेस के लिए घाव पर नमक छिड़कने वाली साबित हो सकती है। झाविमो के चार विधायक समरेश सिंह, जयप्रकाश सिंह भोक्ता, चंद्रिका महथा और निर्भय शाहबादी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

शाह की हरी झंडी मिलने के बाद सभी विधायकों ने अनौपचारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया। झाविमो के इन चारों विधायकों को विधिवत भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता रांची में पूरी की जायेगी।

पढ़ें- नेता विपक्ष पद की किल्लत

मुलाकात के दौरान अमित शाह ने सभी विधायकों से विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धमेंद्र प्रधान, सौदान सिंह, सुनील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय व बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे भी इस वार्ता का हिस्सा बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की।

खबर है कि उत्तरी छोटानागपुर के तीन विधायकों के भी भाजपा में शामिल होंगे। इस तरह कांग्रेस की मुश्क‍िलें बढ़तीं नज़र आ रही हैं। जिस तरह से उत्तराखंड उपचुनाव में हरीश रावत को जीत मिली उससे कांग्रेस के मनोबल में मज़बूती आई है व पार्टी इसे आगामी विधानसभा चुनाव में भी दोहराने चाहती है।

Comments
English summary
JVM Jharkhand 4 MLA joined BJP Congress already in danger
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X