रांचीः 16 साल की प्रेमिका पहुंची थाने और कहा- मैंने अपने प्रेमी को मार दिया, लोहे की रॉड से की हत्या

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्यार में धोखा देने के चलते हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जहां नाबालिग प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और फिर थाने में पहुंचकर हत्यारोपित लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और सरेंडर कर दिया। दरअसल, प्रेमी दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद भी शादी से मना कर रहा था, जिसके चलते नाबालिग प्रेमिका ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह घटना रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की है।

हत्या के बाद लड़की खुद पहुंची थाने

हत्या के बाद लड़की खुद पहुंची थाने

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने जब शादी से इनकार कर दिया तो 16 वर्षीय प्रेमिका गुस्से में आ गई और उसने युवक की हत्या कर दी। हत्यारोपित प्रेमिका ने प्रेमी के सिर पर रॉड से इतना जोर से हमला किया कि प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद नाबालिग लड़की थाने पहुंची और हत्या करने की बात स्वीकार कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

युवक शादी करने से कर रहा था इनकार

युवक शादी करने से कर रहा था इनकार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, बेड़ो थाना क्षेत्र के टेरो चटकपुर गांव में 22 वर्षीय सचिन का एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवक शादी करने से इनकार कर रहा था। इसी कारण के चलते उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक प्रेमी का शव गांव के ही एक पुराने घर में मिला।

लड़की के परिजनों ने भी एक बार युवक को पीटा था

लड़की के परिजनों ने भी एक बार युवक को पीटा था

घटना के बारे में जानकर गांव के लोग भी हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हत्या की आरोपित युवती के परिजनों ने करीब एक माह पूर्व पहले युवक के साथ मारपीट भी की थी। मारपीट के इस मामले में मृतक युवक के पिता ने नाबालिग प्रेमिका के साथ-साथ उसके घरवालों के खिलाफ बेड़ो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+