बीमा कराने के लिए लड़की को बुलाया घर तो पहले से कमरे में मौजूद थे पांच लड़के फिर किया गैंगरेप

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खेलगांव थाना क्षेत्र में एजेंट का काम करने वाली युवती के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि पांचों आरोपितों ने बीमा कराने के बहाने युवती को बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार चल रहे हैं।

बीमा कराने के बहाने युवती को कमरे पर बुलाया

बीमा कराने के बहाने युवती को कमरे पर बुलाया

पीड़िता ने सोमवार की देर शाम खेलगांव थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायत के मुताबिक आरोपी संतोष साव ने बीमा कराने की बात कहकर उसे खटंगा स्थित अपने घर पर बुलाया। साथ में आरोपित ने यह भी कहा कि उसके अलावा दो और दोस्त बीमा करवाएं। पीड़िता जब उनके बुलाए हए जगह पर पहुंची तो पांच युवक बैठे हुए थे।

युवती से किया गैंगरेप

युवती से किया गैंगरेप

इसके बाद सबने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद पांचों आरोपितों ने युवती से गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपितों ने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता के मुताबिक डर के चलते वह रविवार को पुलिस के पास नहीं गई। लेकिन सोमवार को उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल छापेमारी शुरू की। जिसमें आरोपी संतोष साव, धर्मेंद्र राय और रमेश कुमार उर्फ राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपी रिक्की और कमल फरार हैं। पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी हुई है। इस मामले की जांच सदर और सिटी डीएसपी मिलकर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+