झारखंड चुनाव में मधु कोड़ा की हार के पांच कारण
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। झारखंड विधानसभा का चुनाव हार गए मधु कोड़ा। कभी राज्य के मुख्यमंत्री रहे कोड़ा के लिए यह सच में बुरी खबर है। वे इस चुनाव में जीत दर्ज करके राजनीतिक पुनर्वास की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने अपनी कैंपेन में पानी की तरह से पैसा फूंका था। पर, अफसोस यह हो ना सका। कोड़ा पर लगे भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों ने उनके राजनीतिक जीवन पर विराम लगा दिया।

चलिये बात करते हैं 5 कारणों की जो इस हार की वजह बने।
1. कोयला घोटाले में सीबीआई जांच
मंझगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हारे। कोड़ा जयभारत समानता पार्टी के उम्मीदवार थे। हैं। जानकारों का कहना है कि वे चुनावों में विजय दर्ज करने के लिए हरचंद कोशिश कर रहे थे। उन्हें लगता था कि चुनाव जीतने से उनकी सीबीआई जांच के कारण चल रही परेशानियां कुछ कम हो जाएंगी। लेकिन सीबीआई जांच ही उन्हें ले डूबी।
2. कई भ्रष्टाचारियों के बीच कोड़ा का नाम
कुछ समय पहले कोयला घोटाले में मधु कोड़ा सहित सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिए थे। आरोपित अधिकारियों की सूची में तत्कालीन कोयला सचिव एचसी गुप्ता, राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव एके बसु, खान निदेशक बीबी सिंह, खान विभाग के तत्कालीन प्रशाखा पदाधिकारी सहायक बसंत भट्टाचार्य के नाम शामिल हैं।
3. सीबीआई ने आरोप तय किये
कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली स्थित विशेष न्यायाधीश भारत पराशर की अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। सीबीआई के आरोप पत्र में कहा गया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित आरोपित अधिकारियों ने विन्नी आयरन एंड स्टील के लिए राजहरा कोल ब्लॉक आवंटित करने की अनुशंसा की थी. इस कोल ब्लॉक में 17.09 मिलियन मैट्रिक टन कोयले के भंडार का अनुमान है।
4. तेजी से कमाया धन
जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कोड़ा ने जिस तरीके से सरकार चलाई और तेजी से घन कमाया था उससे साफ था कि वे आगे चलकर कानून के शिकंजे में फंस जाएंगे। उसका हरजाना अब कोड़ा को भुगतना पड़ रहा है।
5. झारखंड में विकास के नाम पर धोखा
कहा जाता है कि झारखंड में अपार प्राकृतिक संपदा है, लेकिन मुख्यमंत्री रहते हुए मधु कोड़ा ने उस संपदा का सही इस्तेमाल कर विकास करने के बजाये ठेकेदारों को बढ़ावा दिया, जिस वजह से जनता का विश्वास कोड़ा के ऊपर से उठ गया।












Click it and Unblock the Notifications