झारखंड में मुठभेड़, 12 नक्सली ढ़ेर, तलाशी अभियान जारी
रांची। झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ के बाद 12 नक्सली ढ़ेर हो गए। मेदिनीनगर के सतबरवा में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच लंबी मुठभेड़ हुई, जिसके बाद तकरीबन एक दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

मुठभेड़ बकोरिया इलाके में हुई। इसमें दर्जन भर नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने करीब सात नक्सलियों के शव कब्जे में ले लिए हैं। वहीं पूरे इलाके को सील कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के गांववालों के मुताबिक रुक-रुक कर फायरिंग की आवाज लगातार सुनाई दे रही थी।
सुरक्षा बल के जवान इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर उधर गए थे। नक्सलियों ने उन पर फायरिंग की। जवाब में जवानों ने गोली चलानी शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications