रांचीः घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद
रांची। आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। इसी कड़ी में रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने भी महिला दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधायनसभा पहुंची। महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान थे। वहीं जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उन्हे उपहार मिला है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि यह घोड़ा मुझे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिटायर्ड रवि राठौर द्वारा उपहार में दिया गया है। बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर अनोखे अंदाज में विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल पोलो ग्रुप की तरफ से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को बेहद खूबसूरत घोड़ा गिफ्ट दिया गया।
रांची स्थित उनके आवास पर पोलो खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कर्नल रवि राठौर ने उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की। इस सम्मान पर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। फिर वह घुड़सवारी करते हुए विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए वे विधानसभा पहुंची। घुड़सवारी करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि घुड़सवारी जैसे खेल में महिलाएं आगे बढ़ीं।












Click it and Unblock the Notifications