बैलेट के आगे हारी बुलेट, झारखंड में 66 फीसदी मतदान
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। 20 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढ़ंग से खतम हो गया। बिना की हिंसक घटना के साथ यहां रिकॉर्ड वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 66 फीसदी के आसपास वोट पड़े।

आपको बता दें कि पहले चरण में 63 प्रतिशत के करीब वोट डाले गए थे। ये वोटिंग प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव से यह लगभग तीन प्रतिशत अधिक है। दूसरे चरण के मतदान के खत्म होने के साथ ही कोल्हान इलाके की 13 और दक्षिणी छोटानागपुर की 7 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद प्रदेश के कई राजनीतिक दिग्गजों का फैसला वोटरों ने कर दिया है। 23 दिसंबर को मतगणना के बाद ही इसका खुलासा होगा।












Click it and Unblock the Notifications