आजम खान को जिन्होंने पहुंचाया जेल, रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को कितने मिले वोट?

रामपुर, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है। पिछले 37 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मौजूद सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई हो। बीजेपी की बड़ी लहर के बावजूद दो साल से जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। आजम खान ने विधानसभा चुनाव में जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर इतिहास रच दिया है। लेकिन उनका क्या हुआ जिन्होंने आजम खान को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया? आइए जानते हैं आजम खान के प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को चुनाव में कितने वोट मिले?

आजम खान ने रचा इतिहास, आकाश सक्सेना मिले 75411 वोट

आजम खान ने रचा इतिहास, आकाश सक्सेना मिले 75411 वोट

रामपुर शहर में सांसद आजम खान ने यूपी चुनाव 2022 में 130649 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके सामने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 75411 वोट मिले हैं। इस तरह आजम खान ने जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। बता दें, समाजवादी पार्टी के नेता और सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान के खिलाफ रामपुर में खम ठोंकने वाले वकील आकाश सक्सेना ही हैं। आजम खान और उनके परिवार पर दर्ज कुल 104 मुकदमों में से 33 मुकदमे अकेले आकाश सक्सेना ने ही किए हैं। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को अपना प्रत्याशी बनाया था।

दो साल से जेल में बंद हैं आजम खान, इसके बावजूद जीते चुनाव

दो साल से जेल में बंद हैं आजम खान, इसके बावजूद जीते चुनाव

आजम खान जमीन हड़पने, बकरी, भैंस चोरी करने जैसे 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह बीते करीब दो साल से सीतापुर की जेल में बंद हैं। इसके बावजूद उन्होंने विधानसभा चुनाव में जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर इतिहास रच डाला है। जिले में इससे पहले कभी विधानसभा चुनाव में इतने वोट किसी प्रत्याशी को नहीं मिले।

यूपी चुनाव परिणाम 2022

यूपी चुनाव परिणाम 2022

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 402 सीटों का परिणाम जारी हो गया है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी की सहयोगी पार्टियों अपना दल (सोनेलाल) को 12 सीटें, जबकि निषाद पार्टी के हिस्से में 6 सीटें आई हैं। समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+