रामपुर: गलत इंजेक्शन लगाने से हुई युवक की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

रामपुर। खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है, जहां एक युवक को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस पर भी निष्क्रियता का हवाला देते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Rampur: A patient dies in Manjara village of Tanda area

मामला रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र के मंझारा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मझरा निवासी उमेश की तबीयत खराब हुई थी। तो वह गांव ढक्का नगलिया में स्थित क्लीनिक गए था। क्लीनिक में तैनात डॉक्टर जावेद ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उमेश के परिजन उसे घर ले गए। बाद में उमेश की हालत बिगड़ गई। स्वजन बाहर ले जाने लगे कि इसी बीच युवक की मौत हो गई।

स्वजन शव को डॉक्टर जावेद के क्लीनिक पर ले गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झोलाछाप को कोतवाली ले आई। वहीं, मृतक उमेश के भाई अनिल कुमार ने बताया कि मेरे भाई (उमेश) को खांसी थी और वह डॉक्टर जावेद के पास गया। डॉक्टर जावेदन ने मेरे भाई से एक लाख रुपए भी ले लिए। आरोप है कि डॉक्टर जावेद ने मेरे भाई को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उमशे के भाई अनिल कुमार का आरोप है कि जब हम कार्रवाई की मांग करने पुलिस स्टेशन गए, तो हमें थाना प्रभारी द्वारा पीटा गया। वहीं, रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह कहते हैं, 'मैंने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+