PWD मंत्री जितिन प्रसाद बोले, सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है रामपुर, सभी सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचे निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। शुक्रवार को रामपुर में PWD मंत्री ने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर की सभी छोटी-बड़ी सड़कें जल्द ही गड्ढा मुक्त हो जाएंगी, जिससे रामपुर भी तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा की गई अनियमितताओं का दूर करने का काम योगी सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रामपुर की सड़कें हों या रेलवे ओवरब्रिज, सभी पर तेजी से काम हो रहा है और इसी तरह काम होता रहेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों को बताना चाहता हूं कि यहां के लोगों की सुविधाओं का ध्यान योगी सरकार में ही संभव है। सपा सरकार में केवल चंद लोगों का ही विकास हुआ, जो किसी से छूपा नहीं है।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की लागत से बने लालपुर बांध का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर की हर छोटी-बड़ी सड़क पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए सभी सड़कों का सर्वे भी हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications