आजम से सियासी दुश्मनी को याद कर रो पड़ीं जयाप्रदा, बोलीं- क्या उन्हें नहीं पता था मैं नाचने वाली हूं...
Rampur

जयाप्रदा की न्यूड सीडी तक बांटी गई
जिला रामपुर में लोकसभा चुनाव के लिए सपा नेता आजम खान जयाप्रदा को रामपुर लेकर आये थे। चुनाव प्रचार और जीतने के बाद उनके बीच बढ़ा मनमुटाव ने सियासी दुश्मनी की शक्ल ले ली। दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ने के दौरान जयाप्रदा के होटल निवास में प्रशासन द्वारा छापा मारा गया। साथ ही चुनाव प्रचार में तमाम तरह के जया पर लांछन लगाये गये और हद यह हुई कि जयाप्रदा की न्यूड सीडी तक बांटी गई।

दूसरी बार भी सांसद का चुनाव जीती थी जयाप्रदा
बावजूद इसके सपा में रहते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खान से दुश्मनी के चलते भी जयाप्रदा दूसरी बार भी सांसद का चुनाव जीत गईं। इस दुश्मनी में भाजपा पार्टी ने आग में घी डालने का काम करते हुए जयाप्रदा को अब अपना लोकसभा का उम्मीदवार बनाया और वो भी आजम के सियासी गढ़ रामपुर से। इसी के चलते अब पुरानी यादें ताजा हो रही हैं।

'क्या आजम को नहीं पता था मैं नाचने वाली हूं'
आज अपने जन्मदिन पर नामांकन कराने के बाद जयाप्रदा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सियासी तीर चलाते हुए उन्होंने अपने उपर हुए अत्याचारों का जिक्र किया और भावुक हो उठीं। इस दौरान मंच से अपने आप को पहले जैसा नहीं बताते हुए बड़ी मुश्किल तमाम अपने आप को संभाला। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पर उनकी मजबूरी के तहत गठबंधन करने पर उन्हें तरस आता है। साथ ही आजम खान को लेकर कहा कि आजम खान ही उन्हें रामपुर लाये थे, तो क्या उन्हें नहीं पता था कि वह फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें नहीं पता था कि वह नाचने वाली हैं। कहा कि वह जनता की सेवा करती रहेंगी और महिलाओं का सम्मान करने वाले पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications