कोर्ट में नहीं पेश हुए आजम खान, पत्नी तजीन और बेटे अब्दुल्ला आजम खान, कुर्की का नोटिस जारी
रामपुर। समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तजीन फातिमा के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के केस में आजम, उनकी पत्नी और अब्दुल्ला को कोर्ट में पेश होना था। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आजम और उनका परिवार बुधवार को कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद एडीजे 6 की कोर्ट ने धारा 82 के तहत ये नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जनवरी 2020 को होगी।

सरकारी वकील रामऔतार सैनी ने बताया कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र के केस में कई दिनों से गिरफ्तारी वारंट चल रहा था। इसके बाद एडीजे 6 की कोर्ट ने 82 की कार्रवाई की है। अब अगर एक महीने के अंदर ये लोग कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे तो कुर्की की कार्रवाई होगी।
बता दें, सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन रद्द कर दिया था। अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से विधायक चुने गए थे। इस मामले में वर्ष 2017 में बहुजन समाज पार्टी के नेता नवाब काजिम अली ने चुनाव याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस मामले में 27 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications