आजम खान की तबीयत हुई खराब, बयान दर्ज कराने के लिए मांगा 15 दिनों का वक्त

रामपुर। रामपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दल तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की सेहत खराब हो गई है। उनके वकील ने जांच अधिकारी को पत्र लिखकर 15 दिन का वक्त मांगा है। पत्र में लिखा है कि, 'आजम खान बीमार हैं और रामपुर से बाहर जाकर इलाज कराना चाहते हैं।' बता दें कि पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ 29 एफआईआर पर गिरफ्तारी से रोक लगाकर बड़ी राहत दी है।

Azam Khan sought 15 day deferment to record statement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनें कब्जाने के आरोप में 30 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने इन मामलों की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाई है। टीम प्रभारी दिनेश गौड़ ने आजम खां को 23 सितंबर को नोटिस जारी किया था कि वह 25 सितंबर तक बयान दर्ज करा दें, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने 26 सितंबर को फिर नोटिस जारी गया था। नोटिस में आजम को 30 सितंबर तक थाने में बयान दर्ज कराने को कहा है।

अब आजम के वकील नासिर सुल्तान ने जांच अधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा, 'समन के अनुसार, आजम खान को 30 सितंबर 2019 को दोपहर 12 बजे रामपुर के महिला थाने में पहुंचना था। मैंने यह पत्र आपको यह सूचित करने के लिए लिखा है कि आजम खान इस वक्त रामपुर में नहीं हैं और खराब सेहत के चलते वह कहीं और जाकर इलाज कराना चाहते हैं।' वकील ने आजम खान के थाने में रिपोर्ट करने के लिए 15 दिन का वक्त और अगली तारीख मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+