आजम ने एक बार फिर EVM की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल, अब कही ये बात
Rampur news, रामपुर। आजम खान ने एक बार फिर ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। आजम खान का कहना है कि निश्चित ही इसमें कुछ भी खेल हो सकता है। लिहाजा अभी समय है गिनती नहीं हुई है, सारी मशीनों पर इलेक्शन कमिशन कोइ ऐसी व्यवस्था करे, कोई ऐसी मुहर, कोई ऐसी सील लगाएं जो वहां पर पहचानी जा सके।

क्या बोले आजम खान?
आजम ने कहा, मैं इलेक्शन कमिशन और सभी पार्टियों के नेताओं को यह जानकारी देना चाहता हूं कि जब मशीन सील होती है तो उस पर पीठासीन अधिकारी के दस्तखत होते हैं, लेकिन जब गिनती के लिए इन मशीनों को खोला जाता है तब वह पीठासीन अधिकारी उस वक्त मौजूद नहीं होता जो यह पहचान सके कि यह दस्तखत उसके हैं या फर्जी हैं या उसकी जगह स्कैन करके किसी दूसरी मशीन पर यह दस्तखत लगा दिए गए हैं।

ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल
इतनी अच्छी स्कैनिंग होती है कि ओरिजिनल ही नजर आता है, इस बात की क्या तस्दीक है, क्या प्रमाण है कि जब मशीनें खोली जाएंगी गिनती के लिए और वह अधिकारी मौजूद नहीं होगा। पीठासीन अधिकारी जिसे पहचानना है कि यह मशीन उसी के दस्तखत वाली मशीन है या नहीं है तो आप यह कैसे भरोसा करेंगे कि यह वही मशीन है, जिस मशीन को सील किया गया था। आजम ने कहा, सारी मशीनों पर इलेक्शन कमिशन कोई ऐसी व्यवस्था करे, कोई ऐसी मुहर, कोई ऐसी सील लगाएं जो वहां पर पहचानी जा सके।

रिजल्ट का इंतजार
बता दें, 23 मई यानी आज लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम घोषित हो जाएगा। हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर केंद्र में किसकी सरकार बनेगी। इस बार जनता का फैसला किसके हक में आएगा। हालांकि, नतीजों से पहले आए अधिकतर एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications