'मुझे फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजन की जा रही है साजिश', अब्दुला आजम खान ने कहा
'मुझे फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजन की जा रही है साजिश', अब्दुला आजम खान ने कहा
रामपुर, 30 जनवरी: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान ने अपनी जान को खतरा बताया है। इतना ही नहीं, अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि मुझे पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भी भेजा सकता है। अब्दुल्ला ने 28 जनवरी को भी मीडिया से बात करते हुए अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी जान का खतरा जताया था।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है, मुझे फर्ज़ी मुकदमों में जेल भेजने की साज़िश की जा रही है। मेरे साथ किसी तरीक़े की हिंसा या सड़क दुर्घटना करवाकर मुझे मारने की भी साज़िश की जा रही है। इससे एक दिन पहले अब्दुल्ला आजम खान ने कहा था कि, 'मैं उन लोगों से (अपने विरोधियों से) कहूंगा कि जनता के बीच जाओ और मैं गलत हूं तो मुझे हराओ। मैं कब आप से मना कर रहा हूं..आपके साथ अधिकारी है, पुलिस है और आपके साथ दो-दो सरकारे है। मैं को अकेला हूं मेरे साथ तो कोई भी नहीं है।'
अब्दुल्ला आजम खान ने आगे कहा कि मेरे साथ जो पुलिसकर्मी चल रह है मुझे तो उनपर भी भरोसा नहीं है। कहा कि वो पुलिसकर्मी ही मुझे गोली मार दे। मैं तो अकेला है। अब्दुल्ला ने कहा कि मेरी सुरक्षा बस मेरा मालिक कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि वो पुलिसकर्मी मेरी सुरक्षा के लिए मेरी रेकी के लिए लगाए गए हैं कि मैं कहां किससे मिल रहा हूं। वो मेरी सुरक्षा के लिए नहीं लगाए गए है।












Click it and Unblock the Notifications