VIDEO: युवक ने किशोरी को सरेआम लात-घूंसों से पीटा, गालियां देता रहा किसी ने नहीं रोका

राजकोट. गुजरात में एक युवक ने एक किशोरी को सरेआम निर्दयता से पीटा। उसे लातें और थप्पड़ मारे। साथ ही गालियां भी दीं। उसके आस-पास कई लोग खड़े देखते रहे, कोई किशोरी को नहीं बचा रहा था। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि युवक कैसे क्रूरता से पेश आया। संवाददाता के अनुसार, वह किशोरी का दोस्त था। किसी कारणवश किशोरी ने दोस्त तोड़ ली थी, इससे वह आगबबूला हो उठा।

शहर के त्रिकोणबाग क्षेत्र में उसने किशोरी को पकड़ा और पीटने लगा। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, युवक कैसे गंदी गालियां देते हुए किशोरी पीट रहा है। उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट जाते हैं , लेकिन किशोरी को नहीं बचाते। यह घटना किसी फिल्म की शूटिंग जैसी लगती है, लेकिन असल में ही यह सब हुआ। किसी ने इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

young man brutally beating girl

ऐसा बताया जा रहा है कि, आरोपी की पहचान पियूष नामक युवक के रूप में हुई है।बहरहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उसे ढूंढने में जुटी है। हालांकि, प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी घटनाओं के कारण लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के सरकारी दावों के बीच राज्य में महिलाओं के साथ इस तरह जुल्म की वारदातें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+