सरकारी बस में प्रवासी बुजुर्ग को गाली देकर कंडक्टर मारता रहा थप्पड़, ये वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
सूरत। गुजरात की सरकारी बस (एसटी) द्वारा 'सलामत सवारी एसटी हमारी' का दावा किया जाता है। मगर, कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं कि ये दावा फुस्स हो जाता है। शहर में दौड़ती एक बस में कंडक्टर ने एक प्रवासी बुजुर्ग को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि हाथापाई भी कर दी। बस में बैठी अन्य सवारियों ने उसे टोका मगर, कंडक्टर ने किसी की नहीं सुनी। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखे जाने के बाद अथॉरिटी द्वारा कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी कारणवश एक प्रवासी बुजुर्ग से कंडक्टर की कहासुनी होती है। जिसके चलते गुस्सा हुआ कंडक्टर महिलाओं की मौजूदगी में गंदी गालियां देने लगता है। अन्य सवारियां उस कंडक्टर को समझाने का प्रयास करती हैं। इस वीडियो में गालियों को म्यूट कर दिया गया है। मगर, असल में उसने बहुत बुरा बोला था और एसटी विभाग के उच्च अधिकारियों ने वही वीडियो देखा। फिर, कंडक्टर की एच. आर मोदी के तौर पर पहचान हुई तो कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। वीडियो के आधार पर कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। एस टी विभाग द्वारा अभी जांच-पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications