VIDEO: मुर्गों को लड़ाकर जुआ खेल रही थी भीड़, पुलिस ने 11 धरे, साढ़े 14 लाख का माल जब्त

राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में घोड़ों की दौड़ कराकर जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद अब मुर्गों को लड़ाकर जुआ खेलते 11 लोग पकड़े गए हैं। पुलिस ने उनके पास से नकदी, मोबाइल, चार फोर व्हीलर और 16 टू-व्हीलर समेत अन्य सामान बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, साढ़े चौदह लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। वे लोग मुर्गों को लड़ाकर जुआ खेल रहे थे। यहां पिछले कुछ समय से जानवरों को लड़ाकर जुआ खिलाने का सिलसिला चल रहा है।

Recommended Video

    VIDEO: मुर्गों को लड़ाकर जुआ खेल रही थी भीड़, पुलिस ने 11 धरे, साढ़े 14 लाख का माल जब्त
    Video: gambling on cock fighting

    इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये सब कैसे होता है। संवाददाता ने बताया कि, सनोसारा गांव 2 महीने पहले घोड़ों के बीच दौड़ लगाकर जुआ खिलाया जा रहा था। जहां पर पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलने वाले 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

    Video: gambling on cock fighting

    इन लोगों के बारे में दरअसल पुलिस को शनिवार की दोपहर सूचना मिली थी। जिसके पश्चात् 'जय जवान जय किसान' सोसाइटी के पीछे खोजा कब्रस्तान के पास लालपरी नदी के किनारे छापा मारा गया। जहां पर काफी लोग मुर्गों की लड़ाई करवा करवा रहे थे। पुलिस को आते देखकर भगदड़ मच गई। इस बीच कई लोग भागने में सफल भी रहे, लेकिन क्राइम ब्रांच द्वारा 11 लोग पकड़े गए।

    Video: gambling on cock fighting

    क्राइम ब्रांच के आॅफिसर ने बताया कि, उन लोगों के पास से 20720 रुपए नकद, 16 टू व्हीलर और 4 फोर व्हीलर तथा 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि, यहां पर अलग-अलग 2 कलर के मुर्गों के बीच लड़ाई करवाई जाती थी। जिन पर लोग जुए वाला दांव लगाते थे। जो मुर्गा रिंग के बाहर निकल जाए या थक जाए, उसे हारा मान लिया जाता था। उस पर दांव लगाने वाले को भी हारा मान लिया जाता था। जीतने वाले को मोटी रकम मिलती थी।

    Video: gambling on cock fighting
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+