पुलिस का आईकार्ड दिखाया, फिर बैग चेक करने के बहाने लूट लिए 17 लाख रुपए
राजकोट। गुजरात में राजकोट के बस स्टैण्ड के बाहर दो बदमाशों ने आंगडिया कर्मचारी से 17 लाख रुपए लूट लिए। यह वारदात उन्होंने दिनदहाड़े अंजाम दी। उन्होंने कर्मचारी को पुलिस का आईकार्ड दिखाया और फिर उसका बैग चेक करने के बहाने पैसे ले भागे। वे दो जने थे और बस स्टेण्ड के पास बाइक पर आए थे। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

संवाददाता के अनुसार, रमेश कांतिलाल आंगडिया के कर्मचारी पंकज पटेल और विपुल गोंडल से रुपए लेकर लौट रहे थे। राजकोट के बस स्टैण्ड के बाहर से रिक्शा करते समय बाइक पर दो लोग आए और पुलिस होने की पहचान देकर बैग चेक करने के लिए कहा, लेकिन पंकज ने इसका विरोध किया और पुलिस थाने ले जाकर बैग चेक करने की मांग की। इसी बीच उन दोनों बदमाशों ने बैग छीन लिया।

उसके बाद रुपये अपने बैग में डाल लिए। बाद में पंकज से कहा कि, तुम सही हो पुलिस थाने ही जाना पड़ेगा। तुम रिक्शा में बैठो हम बाइक पर आते हैं। इतना बोलकर पंकज और विपुल के कुछ करने से पहले ही वहां से फरार हो गए। घटना के चलते ए-डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications