एकतरफा प्यार में नहीं हुआ कामयाब तो नाबालिग नौकर ने युवती का छुरे से काट दिया गला, अरेस्ट
बनासकांठा। एक नाबालिग नौकर मालिक की बेटी को चाहता था। मगर, एकतरफा प्यार भरे उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे थे। युवती उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। एक दिन उसे घर में अकेला देख वह फिजिकल रिलेशन की मांग करने लगा। खुद को ठुकराए जाने पर वह आग-बबूला हो उठा। हाथ में छुरा (दात्तरडा) लेकर उसने युवती पर हमला कर दिया। छुरे से युवती के गले पर वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात का पता चलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी नौकर को कुछ ही घंटों के अंदर दबोच लिया।

गुजरात की वड़गांव तहसील में घर पर ही नौकर ने की वारदात
संवाददाता के अनुसार, एकतरफा प्यार में पागल नौकर द्वारा हत्या किए जाने की वारदात गुजरात में वड़गांव तहसील के नंदोत्रा गांव में हुई। जहां भटोल परिवार के साथ रहकर एक नौकर घर-घाटी का काम करता था। इसी दौरान उसकी नजर परिवार की बेटी मेघना भटोल पर टिक गईं। वह उसे एकतरफा प्यार करने लगा।

घर पर अकेला देख छेड़ने लगा, फिर हत्या कर दी
हालांकि, मेघना उसकी हरकतों को महत्व नहीं देती थी। बीते रोज जब वह घर पर अकेली थी तो नौकर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मेघना से फिजिकल रिलेशन बनाने की जिद करने लगा। विरोध किए जाने पर उसने मेघना का गला छुरे से काट दिया। बताया जा रहा है कि मृतका मेघना की उम्र 19 साल थी।

हत्यारोपी नाबालिग है या नहीं, पुलिस दुविधा में
वहीं, हत्यारोपी नौकर की उम्र को लेकर पुलिस दुविधा की स्थिति में है। दरअसल, नौकर ने खुद को नाबालिग बताया है। अब उस आरोपी की उम्र 18 साल है भी या नहीं, ये जांच का विषय है। उसकी सही उम्र जानने के लिए पुलिस द्वारा मेडिकल टेस्ट कराने की बात कही गई है। साथ ही मृतक युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications