पुलवामा: 5 साल तक कश्मीर का टूर नहीं कराएंगे गुजराती एजेंट्स, 300 करोड़ का बिजनेस ठुकराया
Gujarat News, राजकोट। पुलवामा के भीषण ब्लास्ट में 40 जवानों की शहादत के बाद देशभर में जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। हर तबका अपने तौर-तरीकों से शहीदों के प्रति संवदेना जता रहा है। ऐसे में सौराष्ट्र के 200 ट्रैवल एजेंटों ने 5 साल तक के लिए कश्मीर टूर का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस बहिष्कार के चलते उन्हें करीब 300 करोड़ के बिजनेस को ठुकराना पड़ा। वे इतने पर ही नहीं रुके, बल्कि जिस किसी ऑफर में कश्मीर की टिकट फ्री दी जा रही थी, ऐसे सभी टूर को भी अस्वीकार कर दिया है।

गुजराती ट्रैवल एजेंट्स गुस्से में, 300 करोड़ का बिजनेस ठुकराया
गुजराती ट्रैवल एजेंट्स ने जब ये फैसला लिया तो इस बारे में जानकारी मिलते ही कश्मीर के टूर एजंटों ने उनसे संपर्क कर ऐसा नहीं करने के लिए हाथ-पैर जोड़ने शुरू कर दिए। इसी के साथ ही सौराष्ट्र के प्रवासियों को खास सुरक्षा देने का वादा भी किया। मगर, देश के जवानों की शहादत से गुस्साए स्थानिक एजंटों ने इस बारे में बात करने से भी इनकार कर दिया है।
सौराष्ट्र ट्रावेल एजेंट एसोसिएशन के सेक्रेटरी अभिनव पटेल ने कहा, 'देश के जवानों की जिंदगी अमूल्य है और उसके लिए हम किसी भी प्रकार का नुकसान उठाने को तैयार हैं। जब तक आतंकी हमले बंद नहीं होंगे, हम कश्मीर का एक भी टूर नहीं करेंगे और न ही कराएंगे। इसे हमारा देशभक्ति में लिया फैसला भी समझ सकते हैं।''

सौराष्ट्र से कश्मीर को होती था करोड़ों की आय
बता दें कि, सौराष्ट्र के लोग समर वेकेशन के लिए कश्मीर, कुलु मनाली, सिमला जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हाल ही, ट्रावेल एजेंट एसोसिएशन की बैठक में 170 ट्रैवल एजेंट और 70 रेलवे के एजंटों ने कश्मीर टूर का बहिष्कार करने में समर्थन दिया है। सिर्फ सौराष्ट्र से ही कश्मीर को सालाना 300 करोड़ का बिजनेस मिलता है। ऐसे में इस बहिष्कार के चलते कश्मीर का प्रवासन विभाग को बड़ा झटका लगना तय है।












Click it and Unblock the Notifications