दोस्त के लिए गर्लफ्रेंड तलाशना पड़ा महंगा, युवती ने बुलाकर 96 हजार लूट लिए
Gujarat crime News, राजकोट। दोस्त के लिए गर्लफ्रेंड बनवाना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। युवक ने अपनी प्रेमिका से उसके लिए भी लड़की ढूंढने को कहा। तब प्रेमिका ने दोनों को दूसरे शहर में बुलाकर जिस लड़की के पास भेजा, उसने पहले से ही दोनों युवकों को लूटने की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों वहां पहुंचे तो चोरी का इल्जाम लगाकर करीब लाख रुपए की लूट को अंजाम दे दिया गया।

सेक्स वर्कर से थे रिलेशन, अपने दोस्त के लिए भी तलाशने लगा
जानकारी के अनुसार, मोरबी के रहने वाले कौशिक पालरिया के राजकोट में रहने वाली नजमा से संबंध थे। पिछले कुछ महीनों से वह लगातार मिल रहे थे। कौशिक ने नजमा से अपने दोस्त विरल के लिए भी गर्लफ्रेंड ढूंढने को कहा। तब नजमा ने एक युवती से मिलने उन्हें राजकोट में किसी अज्ञात स्थान पर बुलाया। दोनों जने कार से राजकोट आए। जहां नजमा ने धरती नामक युवती से दोनों की मुलाकात करवाई।

उसने जिस युवती से पहचान कराई, वह दोनों को अलग स्थान पर ले गई
जिसके बाद दोनों धरती के साथ भगवतीपरा क्षेत्र में चल दिए। तीनों कार में बैठे, तभी दो शख्स एक्टिवा पर वहां आए। कौशिक का कहना है कि उन दोनों ने हम पर चोरी का आरोप लगाया और मोबाइल, सोने की चेन व कैश समेत 96 हजार का सामान लूट लिया। इस वारदात के बाद कौशिक अपने दोस्त विरल के साथ बी डिवीजन थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में तीन युवतियां समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

लुटने के बाद जा पहुंचे पुलिस की शरण में
युवकों के बताए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जल्द ही एक युवती और उसके साथी को दबोच लिया। उसके बाद बाकी तीन आरोपियों को तलाश शुरू कर दी गई। पकड़ में आई युवती का नाम धरती राठौड और व्यक्ति का नाम गुणवंत बताया गया है। वहीं, नजमा के बारे में कौशिक ने कहा कि वह सेक्स वर्कर थी और काफी समय से उसके उससे रिलेशन थे।












Click it and Unblock the Notifications