रविन्द्र जडेजा वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में सलेक्ट हुए तो पत्नी बोली- एनिवर्सरी गिफ्ट मिल गया

Gujarat News, राजकोट। किक्रेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों की घोषणा हो गई है। इस टीम में ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा का भी सिलेक्शन हुआ है। जडेजा को वर्ल्ड कप में हिस्सेदार बनाए जाने पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। जडेजा की पत्नी व भाजपा नेता रीवाबा जडेजा का कहना है कि 17 अप्रैल को हमारी शादी हुई थी, ऐसे में यह हमारी एनिवर्सरी गिफ्ट मिला है।'

Rivaba Jadeja, wife of Ravindra Jadeja, reaction on cricket world cup selection

लोकसभा चुनाव 2019: राजकोट की जंग, देखें आंकड़ों की जुबानी

उन्होंने कहा कि रविन्द्र का वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट होना मेरे लिए सबसे बड़ा एनिवर्सरी गिफ्ट है। न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए खुशी की बात है। साथ ही जडेजा के बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ भारत के वर्ल्डकप जीतने की उम्मीद भी जताई। वहीं, रविन्द्र की बहन व कांग्रेस नेता नैनाबा ने कहा कि भाई का सिलेक्शन होने के कारण पूरा परिवार खुश है। वह लगातार दूसरी बार वर्ल्डकप खेलने जा रहे हैं।'

बकौल नैनाबा, भाई इस बार देश के लिए अच्छे से अच्छा परफॉर्मेंस दिखाकर और एक वर्ल्डकप जिताने का माध्यम बनेंगे। पूरे परिवार ने आशापुरा माताजी से प्रार्थना की थी, ताकि भाई का सिलेक्शन हो जाए। माता ने हमारी इस प्रार्थना को स्वीकार किया है।'

Rivaba Jadeja, wife of Ravindra Jadeja, reaction on cricket world cup selection

बता दें कि, रीवाबा गुजरात में जामनगर सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की उम्मीदवार चुने जाने की दौड़ में शामिल थीं। भाजपा की ओर से के लिए जिन दावेदारों का नाम आया, उनमें क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बीवी रीवाबा जाडेजा पूनम माडम के साथ रेस में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+