सिम्बा स्टाइल में फॉर्च्यूनर के साथ गुजराती सिपाही ने वर्दी में शूट किया वीडियो सॉन्ग, हो गया वायरल
राजकोट। गुजरात में पुलिसकर्मियों के एक के बाद एक नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले कई टिकटॉक वीडियो को लेकर पुलिस की फजीहत हुई, वहीं अब एक फिल्मी वीडियो सोशल साइट्स पर देखा जा रहा है। 2:48 मिनट लंबे इस वीडियो में एक कॉन्स्टेबल अपनी वर्दी के साथ एक्टिंग करता दिख रहा है। यह वीडियो फिल्म सिम्बा की तर्ज पर शूट किया गया है।

राजकोट के डीसीपी ने जांच के आदेश दे दिए
इस गाने में एक फॉर्च्यूनर कार भी नजर आती है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने सिपाही की एक्टिंग को सराहा है। वहीं, सवाल भी उठ रहे हैं कि सिपाही जनसेवा के लिए होते हैं, जबकि वर्दी में वे शूटिंग करते वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में राजकोट के डीसीपी द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

सिम्बा स्टाइल में यूं की शूटिंग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई फॉर्च्यूनर चला रहा है और कॉन्स्टेबल कार के बोनट पर सिम्बा स्टाइल में बैठा है। बाद में वह खुद कार ड्राइव करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, चलती कार से फिल्मी स्टाइल में उतरता भी नजर आ रहा है। हालांकि, यह कोई टिकटोक वीडियो नहीं है।

भक्तिनगर थाने में तैनात है यह सिपाही
जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान दिव्यराजसिंह झाला के रूप में हुई है। वह भक्तिनगर थाने में तैनात है। आपने देखा होगा कि फिल्म सिम्बा में एक्टर रणवीर सिंह ने गाना ऐसे ही शूट किया था।
हो सकती है कार्रवाई
रणवीर सिंह की तरह दिव्यराजसिंह झाला ने भी वर्दी पहनकर शूटिंग की है। वर्दी देखे जाने पर डीसीपी रवि मोहन सैनी ने कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications