मुंबई से ट्रेन में राजकोट आ रहा था बिल्डर का बेटा, अहमदाबाद पहुंचने पर नहीं चला कोई अता-पता
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के जाने माने बिल्डर बाबुभाई सखिया का बेटा किशोर सखिया मुंबई से लौटते समय घर नहीं पहुंच सका। वह ट्रेन के जरिए राजकोट लौट रहा था, हालांकि, अहमदाबाद पहुंचने के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। ऐसे में परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

बिल्डर बाबुभाई राजकोट में जे.के. होलवाला के उपनाम से जाने जाते हैं, उनका कहना है कि उनका बेटा लोन के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां से लौटते वक्त रात करीब 2 बजे अहमदाबाद पहुंचने के बाद उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। ऐसे में पुलिस से शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि वह गोंडल रॉड स्थित कांगशियाली क्षेत्र में आस्था रेजिडेंशियल और कल्पवन नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ऐसे में वह लोन लेने के काम से मुंबई गया था।

ट्रेन में राजकोट लौटते समय वह अहमदाबाद स्टेशन से लापता हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। उसके गुम होने का कारण अपहरण है या कोई और ही कारण है, ये पता किया जा रहा है। बाबुभाई के संबंधी और दोस्त बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए हैं।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications