गुजरात: 2500 एकड़ में बनेगा ग्रीन-फील्ड एयरपोर्ट, CM विजय रुपाणी ने कराया MOU

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात के राजकोट में एम्स आने के बाद अब गुजरात सरकार ने ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और गुजरात सरकार के बीच इसके लिए एमओयु हुआ है।

ऐसा होगा एयरपोर्ट

ऐसा होगा एयरपोर्ट

राजकोट के हीरासर के पास यह नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। इसमें 3040 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा। इसके लिये गुजरात सरकार ने 3040 एकड़ जमीन अथॉरिटी को सुपुर्द की है। इतना ही नहीं, राजकोट हवाई अड्डे के विकास के लिए 1500 एकड़, ग्रीन ज़ोन के लिये 250 एकड़, सीटी साइड पैसेंजर सुविधा के लिये 524 एकड़ और एविएशन पार्क के लिए 250 एकड़ भूमि भी उपयोग की जाएगी।

यह होगी क्षमता

यह होगी क्षमता

ये ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तैयार होने के बाद 280 से ज्यादा यात्रियों की वहन क्षमता के साथ 5,375 किलोमीटर की गति के साथ उड्डयन कर सके एसे-सी-प्रकार की एयरबस (ए320-200), बोइंग (बी737-900) से उपलब्ध होगा। इस प्रस्तावित एयरपोर्ट के समांतर दो टेक्सी-वे रहेंगे। इसके इलावा रेपिड एक्शन टेक्सी ट्रेक, एप्रन, टर्मिनल बिल्डींग, कार्गो, एमआरओ-हेन्गर्स कि सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

इतनी आएगी लागत

इतनी आएगी लागत

इस हवाई अड्डे की लागत 25,00 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा खर्च की जाएगी। इस समझौते पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के राजकोट हवाई अड्डे के निदेशक, बसबकांति दास और नागरिक उड्डयन के निदेशक कैप्टन अजय चौहान ने हस्ताक्षर किए थे। इस अवसर पर राज्य के चीफ सेक्रेटरी डो.जे.एन.सिंघ, मुख्यमंत्री के सचिव एम.के.दास और नागरिक उड्डटन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस.जे. हैदर उपस्थित रहे थे।

गांधीनगर में तय हुआ समझौता

गांधीनगर में तय हुआ समझौता

राजकोट में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए करार पर यह हस्ताक्षर किए गए। समझौता केंद्र सरकार के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और गुजरात के नागरिक उड्डयन विभाग के बीच गांधीनगर में पूरा हुआ है। अब इस पर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+