गुजरात में नए ट्रैफिक जुर्माने लागू होने के पहले ही दिन हेलमेट चुराते शख्स का वीडियो वायरल

राजकोट। केंद्र सरकार द्वारा संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट 2019 अब गुजरात में भी लागू हो चुका है। हालांकि, अन्य राज्यों की तरह यहां भी लोग बढ़े ट्रैफिक जुर्माने का विरोध कर रहे हैं। गुजरात सरकार ने अन्य राज्यों की तुलना में जुर्माने की राशि को कम कर दिया। बावजूद इसके शहरी क्षेत्रों में लोग सरकार के रूख से सहमत नहीं हैं। राज्य में हेलमेट पहने जाने का खासा विरोध हो रहा है। राजकोट में सोमवार को एक शख्स हेलमेट चुराते कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल साइट्स पर चर्चित हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोबाइल से बात कर रहा है। बात करते हुए वह आस-पास की दुकानों के पास एक बाइक में रखा हुआ हेलमेट उठाता है। उसके बाद वहां से फरार हो जाता है।

watch video: man-stolen-bike-helmet

वीडियो को लेकर किसी अ​थॉरिटी ने पुष्टि नहीं की, लेकिन लोगों में चर्चा है कि यह वीडियो राजकोट का है। इस वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, लोग सोशल साइट्स पर चुटकुले बना रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि अब यही होगा, लोग दूसरे के हेलमेट चुराएंगे! राज्य पुलिस की ओर से बताया गया कि लोगों के भारी विरोध के बावजूद पहले दिन 229 ई-चालान इश्यू किए गए। इस दौरान 231 वाहन चालकों से 1,14,800 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+