भाजपा के गढ़ में कुंडारिया के सामने कांग्रेस ललित कगथरा को लड़ा रही लोकसभा चुनाव
Gujarat News in Hindi, राजकोट। लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के लिए गुजरात में विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Indian National Congress) ने बीते रोज अपने 7 उम्मीदवारों की घोषणा की। इन उम्मीदवारों में चर्चित राजकोट सीट पर ललित कगथरा, पोरबंदर सीट पर ललित वसोया समेत जूनागढ़ सीट पर पुंजाभाई वंश का नाम घोषित किया गया। राजकोट की बात करें तो भाजपा द्वारा मोहन कुंडारिया को मैदान में उतारा गया है, ऐसे में कांग्रेस के ललित कगथरा के साथ उनकी भिड़ंत होना तय है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो मोरबी, टंकारा और अमरेली समेत सौराष्ट्र की भाजपा विरोधी लहर में ललित कगथरा इसी क्षेत्र के विधायक बने। कुंडारिया की तरह कगथरा भी कड़वा पाटीदार समाज के हैं और उनका कार्यक्षेत्र भी विस्तृत रहा है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि सभी मायनों में वह कुंडारिया को टक्कर देने में सक्षम हैं। राजकोट सीट पर उनके नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई।

मालूम हो कि इस सीट पर ज्यादातर मतदाता राजकोट शहर के हैं। लेकिन दोनों में से किसी भी उमीदवार द्वारा यहां के जमीनी प्रश्नों के बारे में खास कुछ नहीं किया गया है। हालांकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ऐम्स जैसी सुविधाएं मोहन कुंडारिया के पिछले कार्यकाल में शहर को मिली हैं। जिसके चलते शहरी लोगों पर उनका प्रभाव ज्यादा रहेगा।

इसलिए भी खास है राजकोट सीट
हालांकि, किसानों के पाकबीमा समेत के कई प्रश्नों को उकेलने में कुंडारिया विफल रहे हैं। जिसका लाभ ललित कगथरा को मिलना निश्चित है। ऐसे में दोनों तरफ से बराबर की टक्कर होने की संभावनाएं होने के बावजूद राजकीय निष्णान्तों के मुताबिक कुंडारिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। क्योंकि राजकोट भाजपा का गढ़ होने के साथ खुद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ इस शहर का पुराना नाता है।












Click it and Unblock the Notifications