गुजरात के कई गांवों में हुआ मतदान बहिष्कार, यहां पोलिंग बूथों पर नहीं दिखी कोई कतार

Gujarat News In Hindi, राजकोट। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को गुजरात में वोटिंग हुई। इस दिन यहां दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी वोटिंग हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में इस बार वोटिंग 10 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया। हालांकि, राज्य में इस बार सौराष्ट्र के कई गांवों में मतदान का बहिष्कार कर दिया गया। एक तरफ लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा गया तो दूसरी ओर कई गांवों में लोगों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया।

Gujarat Lok Sabha elections 2019 Live: Many Villages boycott Voting

अमरेली के नेसडी-2, सरोवडा, जामनगर के भणगोर समेत तलाजा के गांव में लोग वोट देने नहीं निकले। यहां से वोटिंग का बहिष्कार करने की जानकारी सामने आई है। अमरेली के नेसडी-2 में गैर-कानूनी लीज के चलते एक किसान द्वारा राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की गई थी। ऐसे में आज गांव के लोग भी इसी बात को लेकर वोटिंग से दूर रहे। जाफराबाद के सरोवडा गांव में रोड-रास्ता और पानी समेत की प्राथमिक सुविधाओं के अभाव के कारण मतदान नहीं किया। साथ ही जामनगर के भणगोर गांव के लोगों ने फसल बीमा नहीं मिलने के कारण वोटिंग करने से इन्कार कर दिया।

Gujarat Lok Sabha elections 2019 Live: Many Villages boycott Voting

इसके अलावा भी कच्छ के रापर स्थित नादा गांव और गुजरात के डांग के धुबड़िया के ग्रामजन समेत नर्मदा के कई गांवों में रहने वाले आदिवासियों द्वारा भी वोटिंग का बहिष्कार किए जाने की ख़बर सामने आई है। हालांकि, स्थानीय कलेक्टर का कहना है कि यहां आदिवासी द्वारा मतदान किया गया। जिसके चलते 50 प्रतिशत वोटिंग हुई।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+